फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लापरवाही पर बीडीओ पिंडरा और चोलापुर को रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में ब्लॉकों पर कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस लापरवाही मिलने पर उन्होंने बीडीओ पिंडरा और चोलापुर को वेतन रोक दिया। साथ ही अन्य अधिकारियों को काम में तेजी लाने और समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में भूमि विवाद के कारण पेंडेंसी सबसे अधिक चोलापुर व आरजीलाइन में मिली। इस पर उन्होंने जमीन विवाद को एक सप्ताह में खत्म करने को कहा। मनरेगा एवं आवास योजना में खराब प्रगति और कार्य में लापरवाही मिलने पर बीडीओ पिंडरा एवं चोलापुर का वेतन रोक दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सामुदायिक भवनों का निर्माण 15 जनवरी पूरा कराने को कहा। छुट्टा पशु को पकड़ने की सूचना मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा न देने पर उन्हें डांटा और कार्रवाई की चेतावनी दी। बड़ागांव में बनाए जा रहे खेल मैदान का कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं मिलने पर कमेटी बनाकर जांच करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें