यूपी कॉलेज में लगे कैंप में बास्केटबॉल का अभ्यास करते खिलाड़ी। अमर उजाला
जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से प्रादेशिक टीम का शिविर यूपी कॉलेज में लगाया गया। इसमें बालक-बालिका टीम के खिलाड़ी दो सत्रों में अभ्यास कर रहे हैं। शिविर में बालक वर्ग में 3 और बालिका वर्ग में 5 कुल कुल आठ खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव विभोर भृगुवंशी ने बताया कि इसमें बेहतर करने वाले खिलाड़ियों का चुनाव प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए होगा। प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता 22 से 27 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा में खेली जाएगी। छह दिवसीय प्रतियोगिता में वाराणसी की बालक बालिका टीम खेलेगी। खिलाड़ियों कार्तिक राम प्रशिक्षण दे रहे हैं।