उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने बुधवार को निर्वाचन अधिकारी से पत्र लिखकर वाराणसी में बेसिक शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी में न लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पहले भी विरोध हो चुका है। 13 जून 2018 को ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से समुचित निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया गया कि बीएलओ के रूप में शिक्षकों से 30 जून 2018 तक कार्य पूर्ण कराया जाए। आगे होने वाले पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ के रूप में नियुक्त शिक्षकों के स्थान पर शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों की ड्यूटी लगाकर कार्य कराया जाए। इस आदेश के समादर में विगत वर्षों में पंचायत निर्वाचन व विधान सभा निर्वाचन एवं लोक सभा निर्वाचन के लिए बीएलओ ड्यूटी का कार्य बेसिक शिक्षकों से नहीं लिया गया। वर्तमान समय में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा गया है।