वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का पहाड़ी गेट मरम्मत के बाद दोबारा खोल दिया गया है। इससे कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों और अन्य लोगों को इस मार्ग से आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। पहाड़ी गेट को मरम्मत एवं रखरखाव कार्य सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए 7 जुलाई से 12 जुलाई तक अस्थायी रूप से बंद रखा गया था। निर्धारित अवधि में कार्य पूरा होने के बाद अब इसे खोल दिया गया है। बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मरम्मत के दौरान गेट की संरचना को और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनाया गया है, जिससे आवागमन की सुविधा और सुगमता बढ़ेगी। ब्यूरो