फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेका स्वीमिंग पूल में तैराकी सीखने के लिए फॉर्म मिलना शुरू

विज्ञापन
वाराणसी में मंगलवार को बरेक तरण ताल में स्वमिंग करते ​खिलाड़ी ।संवाद
विज्ञापन
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित स्वीमिंग पूल में तैराकी और डाइविंग प्रशिक्षण के लिए फाॅर्म का वितरण शुरू हो गया है। पहले दिन 65 लोगों ने फाॅर्म खरीदा। साथ ही यहां प्रशिक्षु और प्रोफेशनल तैराकों को प्रशिक्षण देने का सिलसिला शुरू हो गया है। बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश ने बताया कि यहां दो सत्रों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बरेका में आठ लेन का स्वीमिंग पूल है। इसमें खिलाड़ियों के लिए डाइविंग की भी सुविधा है। बनारस में तीन स्वीमिंग पूल हैं, लेकिन डाइविंग की सुविधा सिर्फ बरेका पूल में ही है। यहां तैराकी सीखने के लिए बरेका कर्मियों, केंद्रीय और राज्य कर्मियों के अलावा बाहरी लोगों को अलग-अलग शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें