फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तकनीकी क्षेत्रों में भी हिंदी के प्रयोग को मजबूती दे रहा बरेका

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बरेका आज विश्वस्तरीय तकनीक के साथ तकनीकी क्षेत्रों में हिंदी के प्रयोग को भी मजबूती से बढ़ावा दे रहा है। ये बातें महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बृहस्पतिवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बराकास) की बैठक में कहीं। इस दौरान तकनीकी क्षेत्र में हिंदी के व्यापक प्रयोग पर जोर दिया गया। प्रशासनिक भवन में हुई बैठक में महाप्रबंधक ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे हिंदी में तकनीकी विषयों पर सरल, संवादात्मक शैली में पुस्तकें लिखें। ताकि तकनीकी ज्ञान आम जनमानस तक आसानी से पहुंच सके। बैठक में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, आलोक अग्रवाल, लालजी चौधरी, डॉ. देवेश कुमार, मुक्तेश मित्तल, विनोद कुमार शुक्ला, डीके मौर्या आदि रहे। मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बरेका तकनीकी दस्तावेज, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, आंतरिक पत्राचार और विभिन्न कार्यालयीन कार्यों में हिंदी को निरंतर प्राथमिकता दे रहा है। संचालन डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें