वाराणसी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के पहले दिन शुक्रवार को वाराणसी में 3804 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कचहरी में मतदाताओं की संख्या 9892 है। चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में कैंट पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। प्रवेश द्वारों पर चेकिंग भी की गई। मतदान के लिए अधिवक्ताओं में उत्साह रहा। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल में सदस्य पद के लिए अकेले बनारस से 13 प्रत्याशी मैदान में है। प्रत्याशियों में श्रीनाथ त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, विनोद पांडेय, अरुण त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, जैकी शुक्ला, देवेंद्र परमार आदि है। अंतिम दौर का मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी।