वाराणसी। वाराणसी के बैंक्वेट हॉलों को जहां भी संभव होगा, वहां शीघ्रता से पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां गेल का नेटवर्क पहले से मौजूद है। इससे वाराणसी में उन ग्राहकों की एलपीजी की मांग पूरी हो सकेगी, जहां अभी तक पीएनजी कनेक्शन नहीं पहुंचा है। गेल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों, बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन और गेल के महाप्रबंधक सुशील कुमार के साथ बैठ क की। उधर, गेल ने चांदपुर (लोहता) में सातों दिन के लिए शाइन लॉन्ड्री शुरू की। ब्यूरो