त्योहार को लेकर बृहस्पतिवार से बैंक लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे। ऐसे में कैश के लिए एटीएम का ही सहारा है। बैंक बंद होने से पहले वाराणसी में बुधवार को शाखाओं में कैश जमा निकासी के लिए काउंटर पर लोगों की लाइन लगी रही।
एटीएम पर कैश के लिए भी कई जगहों पर भीड़ रही। धनतेरस पर खरीदारी के बाद अब लोग दीपावली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा और छठ की तैयारी में जुटे हैं। हर कोई जरूरत के सामानों की खरीदारी कर रहा है। बृहस्पतिवार को दीपावली, शुक्रवार को भैया दूज, शनिवार को गोवर्धन पूजा और रविवार को साप्ताहिक अवकाश है।
बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, यूनियन बैंक में दोपहर तक काउंटर पर खाताधारकों की लाइन लगी रही। किसी को एटीएम की जरूरत थी तो कोई काउंटर पर पैसा जमा करने और निकालने के लिए खड़ा था। इधर, एटीएम वैन भी दिन भर कैश लेकर दौड़ती रही। ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
लीड बैंक मैनेजर प्रवीण कुमार ने कहा कि बैंकों में चार दिन बंदी के दौरान एटीएम में लोग अपनी जरूरत के हिसाब से कैश ले सकेंगे। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सभी व्यवस्थाएं करने को कहा गया है।
पढ़ेंः कनाडा से आ रही मूर्ति: मां अन्नपूर्णा के स्वागत के लिए सजेगा बाबा का धाम, 15 को सीएम योगी करेंगे प्राणप्रतिष्ठा