फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो दिन बाद खुले बैंक, जमा-निकासी के लिए लगी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
सात, आठ मार्च को बैंकों में था होली का अवकाश, शनिवार को भी रहेगी बंदी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। होली पर अवकाश के कारण दो दिन बाद बृहस्पतिवार को बैंक खुले। सुबह से ही बैंकों की शाखाओं पर जमा-निकासी के लिए लोगों की लाइन लगी रही। दोपहर बाद कुछ भीड़ कम हुई।
विज्ञापन

इस सप्ताह सोमवार से शनिवार के बीच में केवल तीन दिन ही बैंक खुलने हैं। इसमें सोमवार को बैंक खुलने के बाद मंगलवार, बुधवार को बैंक बंद रहे। होली के अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को बैंक खुले। एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक सहित अन्य बैंकों की मुख्य शाखा के साथ ही अन्य शाखाओं पर लोग पहुंचे। इसके साथ ही एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े काम कराने के लिए लोग पहुंचे। इस सप्ताह अब केवल शुक्रवार को ही बैंक खुलेंगे। इसके बाद दस मार्च को दूसरे शनिवार की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें