वाराणसी के युवाओं का एक समूह अक्सर समाजसेवा के जरिये चर्चा में रहता है। सोशल मीडिया पर बनारसी इश्क नाम से संचालित पेज के सदस्यों ने एक बार फिर एक बेटी की शादी में सहयोग कर मिसाल बने हैं। मिर्जापुर जिले के एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी की जानकारी होने पर सदस्यों ने ब्रांडेड कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ ही कपड़े व अन्य सामग्री उपलब्ध कराया। एडमिन पैनल के गौरव मिश्रा ने बताया कि ग्रुप के एक सदस्य से लड़की के पिता से शादी की जानकारी मिली, तो हमारा समूह सहयोग के लिए आगे आया।