फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इलस्ट्रेशन से दिखाई बनारस की परंपरा, बुक डिजाइन, स्टोरीबोर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के दृश्य कला संकाय में सोमवार को एमएफए पहले और दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों को कार्यशाला में इलस्ट्रेशन से बुक डिजाइन, ग्राफिक नॉवेल, स्टोरीबोर्डिंग और टीवी कमर्शियल विजुअल कम्युनिकेशन की नई संभावनाएं बताईं गईं। कैलेंडर डिजाइन, न्यूजबुक जैसे माध्यमों में स्थानीय विषयों और बनारस की सांस्कृतिक विरासत को भी इलस्ट्रेशन में दिखाने का स्कोप बताया गया। बनारस की परंपराओं, लोक जीवन, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों, गलियों, बाजारों और शहरी जीवन को वर्चुअल तरीके से रखा गया। विद्यार्थियों को समकालीन चित्रांकन, दृश्य संचार और दृश्य कथा-वाचन में चित्रांकन की व्यापक संभावनाओं से भी परिचित कराया गया। कार्यशाला का आयोजन अप्लाईड आर्ट्स के विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष अरोड़ा के मार्गदर्शन में हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें