वाराणसी। मानव जागृत मिशन की ओर से शनिवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय बनारस मेगा फेस्ट का शुभारंभ हुआ। रक्षाबंधन, हरियाली तीज और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शुरू हुए मेगा फेस्ट में पहले दिन खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ी रही। बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने अपनी पसंद के कपड़े और घर की सजावटी सामग्री खरीदी। मेगा फेस्ट का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेविका डॉ. अनुपमा राय और सोनी जी ने किया। आयोजक राजेश चौरसिया ने बताया कि मेगा फेस्ट में बनारस की खास बनारसी साड़ियों के उम्दा कलेक्शन के साथ ही लखनवी चिकनकारी, ज्वेलरी, एसेसरीज, होम डेकोर, लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़े 55 स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में बनारस के अलावा राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और मुंबई के उद्यमियों ने भी स्टॉल लगाए हैं। संवाद