वाराणसी। बनारस क्लब और दिल्ली के एक निजी अस्पताल के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर रविवार को साझेदारी हुई। बनारस क्लब में काशी विश्वनाथ न्यास के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा, अपर नगर आयुक्त राजीव राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अस्पताल की ओर से डॉ. राहुल भार्गव, डॉ. प्रवीण गुप्ता ने कहा कि बनारस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को दिल्ली में निजी अस्पताल में इलाज करवाने पर छूट मिलेगी। शाम को प्रधान निदेशक ने कहा कि सुविधाओं का लाभ लेने के लिए क्लब सदस्यों को विशेषाधिकार कार्ड भी जारी किया जाएगा। कार्यक्रम में बनारस क्लब से अतुल सेठ, कार्यक्रम संयोजक डॉ. आलोक कुमार सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो