फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी के दौर में लोगों तक मदद पहुँचाने के लिए बनारस बना रोल मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना महामारी के बीच बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद और बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम ने प्रदेश के समस्त बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि लॉकडाउन में लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए बनारस को अन्य जनपदों के लिए एक रोल मॉडल के तौर पर प्रस्तुत करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बैंक और पोस्ट आफिस के माध्यम से स्कूलों में लोगों तक पैसे व राशन वितरण कर रहे हैं। शिक्षकों के साथ बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारी भी गरीब व असहाय परिवारों तक फूड पैकेट पहुंचा रहे हैं। बैठक में मंत्री सतीश त्रिवेदी ने बीएसए से ऑनलाइन प्रवेश व बच्चों को दी जाने वाली ऑनलाइन शिक्षा के बारे में भी विस्तार से पूछा। इस पर बीएसए ने बताया कि दीक्षा ऐप व व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें