काशी विद्यापीठ ब्लाॅक क्षेत्र के टिकरी गांव के किसान उत्पादन संगठन की ओर से सोमवार को 30 क्विंटल नींबू खाड़ी देश शारजाह भेजा गया। संगठन के संरक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए उनकी फसल लगातार खाड़ी देशों में भेजी जा रही है। सोमवार को गाजीपुर और वाराणसी के किसानों के नींबू को शारजाह भेजा गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अमित सिंह व सचिव डॉ. रामकुमार राय आदि लोग उपस्थित रहे।