मध्यप्रदेश में मिलावीटी कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद चलाए जा रहे अभियान में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम छापा मार रही है। सहायक आयुक्त (औषधि) पीसी रस्तोगी के नेतृत्व में मंडलीय औषधि निरीक्षकों की टीम ने शुक्रवार को रोहनिया में दवा की बिक्री करने वाली फर्म पर छापा मारा। औषधि निरीक्षक जुनाब अली ने बताया कि चंद्रेश कुमार द्विवेदी, बृजेश कुमार मौर्य और रजत कुमार के साथ रोहनिया के काशीपुर धनपालपुर में एबॉट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड और कृलेबोरेट फार्मास्यूटिकल्स इंडिया लिमिटेड जगतपुर परगना केशवार को 2 वित्तीय वर्ष में सीरप के क्रय- विक्रय अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया। फर्म का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला। साथ ही औषधियों का भंडारण उचित न होने, फ्रिज उपलब्ध नहीं था। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत औषधियों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई है।