फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balia News:सोमवती अमावस्या पर हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार तड़के से जिले के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा और सोमवती अमावस्या पर हजारों लोगों ने यहां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान-पूजन व अर्चन के साथ ही लोगों ने दान-पुण्य किया। वहीं, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। जिले में सुबह 10 बजे तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। ज्येष्ठ अमावस्या पर सोमवती स्नान होने का विशेष धार्मिक महत्व है। गर्मी से बचने के लिए इन श्रद्धालुओं ने घाटों पर पेड़ों के नीचे डेरा जमा लिया था। तमाम श्रद्धालुओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। हर घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अलग-अलग नजारा दिखाई दे रहा था। शहर के महावीर घाट, श्रीरामपुर घाट, माल्देपुर, हैबतपुर घट के अलावा ग्रामीण अंचलों के पचरुखिया, गंगापुर, हुकुमछपरा, गंगाघाट,सतीघाट भुसौला आदि घाटों पर गंगा की धारा में गोता लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें