फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रोमांचक मुकाबले में बलिया ने गाजीपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। शहीद शशांक सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के तत्वावधान में मंगलवार को नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में क्रिकेट खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बलिया की टीम सुपर ओवर में गाजीपुर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 184 रन बनाए। गाजीपुर की तरफ से अजय 51, दीपक 42 और संदीप ने 37 रनों की शानदार पारी खेली। बलिया की तरफ से आरजू ने तीन, विशाल और मुरारी दो- दो विकेट लेने में सफल रहे ।जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया की टीम एक समय 100 रन के पहले ही 6 विकेट खोकर संकट में दिख रही थी। लेकिन आरजू 50 रन, अमान 31 और मुरारी के 21 रनों की पारी से लक्ष्य के करीब पहुंच गई। आखिरी दो ओवर में जीत के लिए बलिया को 25 रन बनाने थे । एक ओवर में अर्जुन ने तीन छक्के मारकर मैच को रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में बलिया को जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी। लेकिन बलिया पांच रन ही बना पाया और मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर फेंका गया जिसमें बलिया ने 16 रन बनाया । जवाब में गाजीपुर की टीम 12 रन ही बना पाई। इस तरह बलिया ने चार रन से यह मैच जीत लिया। गाजीपुर की तरफ से सुमित और संदीप ने दो-दो विकेट लिए । मैन आफ द मैच का पुरस्कार बलिया के आरजू को दिया गया। अंपायर की भूमिका संदीप और रामजी ने निभाई । इस मैच के स्कोरर की भूमिका राहुल और कमेंट्री की भूमिका विमलेश, विशाल और महेश ने निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें