फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रांसफार्मरों को जलने से बचाने के लिए लगेगी बैकेलाइट स्टि्रप और फ्यूज सेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार ट्रांसफार्मरों को जलने से बचाने के लिए बैकेलाइट स्टि्रप के साथ फ्यूज सेट लगाने का काम अक्तूबर के प्रथम माह सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। पूर्वांचल डिस्कॉम प्रबंधन ने साढ़े तीन लाख से अधिक बैकेलाइट स्टि्रप के साथ फ्यूज सेट खरीद कर लगाने को हरी झंडी दे दी है। पूर्वांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एमडी शंभू कुमार डिस्कॉम के अधीन 21 जनपदों में लगे ट्रांसफार्मरों का सर्वे कराकर रिपोर्ट मांगी थी। इनमें 3 लाख 98 हजार 204 ट्रांसफार्मर चिह्नित हुए हैं। इनमें बार बार ट्रिपिंग और जलने की शिकायत मिली है। इन ट्रांसफार्मरों को जलने से बचाने के लिए उपकरण लगाए जाएंगे। मुख्य अभियंता तकनीकि एसएम गर्ग के मुताबिक, पहले चरण में दो लाख 75 हजार ट्रांसफार्मरों पर बैकेलाइट स्टि्रप के साथ फ्यूज सेट लगाने का काम शुरू हो गया है। अक्तूबर के बाद दूसरे चरण का काम शुरू होगा। ट्रांसफार्मरों को जलने से बचाने के लिए बैकेलाइट स्टि्रप के साथ फ्यूज सेट वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, प्रयागराज और बस्ती क्षेत्र में लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें