फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू छात्र पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी की जमानत मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अपर जिला जज पंचम यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत ने बीएचयू के छात्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी बौना, कैमूर (बिहार) निवासी अभिषेक उपाध्याय की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। अभियोजन पक्ष के अनुसार, बीएचयू में बीए तृतीय वर्ष के छात्र रोशन मिश्रा ने लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 21 फरवरी की रात 9:30 बजे वह अपने साथी विशाल के साथ बिरला छात्रावास के गेट पर खड़ा था। मोटरसाइकिल से पीयूष कुमार तिवारी, ऋषभ और तपस वहां पहुंचे और जान से मारने की नीयत से उस पर चार गोलियां चलाईं। एक गोली उसके सिर के पास , जबकि दूसरी छाती के पास से गुजरी। जान बचाने के लिए रोशन छात्रावास के अंदर भागा, लेकिन आरोपियों ने पीछे से भी उस पर दो गोलियां चलाईं। अभियोजन के अनुसार, पूरी घटना पूर्व निष्कासित छात्र अभिषेक उपाध्याय के इशारे पर की गई थी। अदालत ने सुनवाई के बाद अभिषेक की जमानत अर्जी मंजूर कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें