फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी विश्वनाथ से सीधे जुड़ेगा बैद्यनाथ धाम, वंदे भारत को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Tue, 18 Jun 2024 04:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ धाम व बाबा बैद्यनाथ धाम के बीच आनाजाना और आसान हो जाएगा। सावन महीने से पहले दोनों तीर्थस्थलों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। उम्मीद है कि इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ धाम व बाबा बैद्यनाथ धाम के बीच आनाजाना और आसान हो जाएगा। सावन महीने से पहले दोनों तीर्थस्थलों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। उम्मीद है कि इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन

ट्रेन देवघर से बनारस के बीच वाया गया रेलवे स्टेशन संचालित की जाएगी। पूर्वोत्तर रेल अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। सावन में बाबा बैद्यनाथ और काशी विश्वनाथ धाम के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, लेकिन वाराणसी से देवघर के बीच सीधी ट्रेन सेवा नहीं है। देवघर जाने के लिए यात्रियों को जसीडीह स्टेशन पर उतरना पड़ता है। किराया, रूट और समय का निर्धारण पर अंतिम निर्णय होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें