वाराणसी। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की से डॉ. विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम में अंतर-संकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। महिला वर्ग के चार मुकाबलों का फैसला 2-0 से हुआ जबकि पुरुष वर्ग में कला संकाय की टीम 3-1 से जीती। आयोजन सचिव डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला वर्ग के पहले मैच में डीएवी पीजी कॉलेज ने कला संकाय को 2-0 से, महिला महाविद्यालय ने सामाजिक विज्ञान संकाय को 2-0 से और विज्ञान संस्थान ने दृश्य कला संकाय की टीम को 2-0 से मात दी। वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट की टीम ने वाणिज्य संकाय को 2-0 से पराजित किया। पुरुष वर्ग में फैकल्टी ऑफ आर्ट्स ने आरजीएससी बरकछा को 3-1 से हराया। डीएवी पीजी कॉलेज ने इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर साइंस को 3-2 से वाणिज्य संकाय ने विज्ञान संस्थान को 3-2 से आईएमएस की टीम ने सामाजिक विज्ञान संकाय को 3-0 से से हराया। अध्यक्षता विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह, स्वागत महासचिव प्रो. एके नेमा ने किया। इस मौके पर डॉ. रॉबिन सिंह, डॉ. धीरेंद्र तिवारी, डॉ. प्रदीप खालखो, डॉ. खुर्शीद, डॉ. हरिराम यादव, डॉ. प्रमोद यादव मौजूद रहे। संवाद