वाराणसी। सावन में शनिवार को भी मंदिरों में हरियाली शृंगार हुआ। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा हनुमान घाट पर स्थित बड़े हनुमान जी का हरियाली शृंगार हुआ। सुंदरकांड का पाठ हुआ। अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज, वरिष्ठ अध्यक्ष प्रेमगिरि महाराज, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन भारती एवं वरिष्ठ अध्यक्ष उमाशंकर भारती महाराज के निर्देश में बड़े हनुमान जी का विधिवत शृंगार कर पूजन हुआ। वहीं, मैदागिन के भारतेंदु पार्क स्थित मनसापूरन हनुमान जी का हरियाली शृंगार हुआ। दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। आकर्षक सजावट की गई थी। संवाद