बलिया। बहुजन समाजवादी पार्टी नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सोहिल नाथ वर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग का भला और सम्मान सिर्फ बसपा में है। कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार पर चलने वाली बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने महत्मा गौतम बुद्ध के विचार धारा पर आगे बढ़ा रही है। बैठक में महफूज आलम, राजकुमार राव, अजय राम, कृष्ण कुमार भारती, धनजी भारती, सूरज समदर्शी, दूधनाथ राम, जयराम भारती, संजय पासवान आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार भारती ने किया।