क्षेत्र के चांदपुर प्रीमियर लीग (सीपीएल-6) रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर आर्म) में बृहस्पतिवार को श्री खड़ेश्वरी बाबा इंटर कॉलेज ग्राउंड पर हुए मुकाबले में बाबतपुर की टीम ने रामपुर को 9 विकेट से हरा दिया। रामपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित ओवरों में टीम 78 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबतपुर की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बाबतपुर के ओपनर बल्लेबाज सचिन ने 42 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया और मैन ऑफ द मैच चुने गए।मुख्य अतिथि संजय प्रधान ने सचिन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर गोलू सिंह, प्रिंस खान और दिवाकर सिंह भी मौजूद रहे।