फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vishwanath: मार्च 2024 में बाबा को रिकॉर्ड चढ़ावा, इस महीने इतने करोड़ की हुई आय

Wed, 03 Apr 2024 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

इस साल मार्च में बाबा विश्वनाथ के आय में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। मंदिर प्रशासन ने बताया कि इस माह में हुंडी में इस वर्ष मार्च में 3.69 करोड़ रुपये चढ़ावे में मिले।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ मंदिर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा विश्वनाथ धाम नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मार्च महीने में जहां सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के दर्शन करने का रिकॉर्ड बना। वहीं, मार्च में ही बाबा विश्वनाथ के आय में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इस साल मार्च में 11.14 करोड़ की आय हुई है। पिछले साल जुलाई यानी सावन में हुई कमाई से भी तीन लाख से अधिक हुई है।
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन के अनुसार मार्च में हुंडी में इस साल मार्च में 3.69 करोड़ रुपये चढ़ावे में मिले। जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 2.81 करोड़ था। वहीं, जुलाई 2023 में हुंडी में 2.08 करोड़ रुपये चढ़ावे में आए थे। बैंक और ऑनलाइन माध्यम से इस साल मार्च में 7.13 करोड़ रुपये दान में मिले। 

जबकि बीते साल ये आंकड़ा 3.90 करोड़ था। अन्य स्रोतों से मार्च में 31.39 लाख रुपये की आय हुई। जबकि मार्च 2023 में अन्य स्रोतों से 59.66 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। वहीं, जुलाई 2023 में 81.99 लाख रुपये की आय अन्य स्रोतों से मंदिर को प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन


महाकाल मंदिर की घटना के बाद विश्वनाथ धाम में अग्नि सुरक्षा की तैयार हो रही रिपोर्ट
उधर, उज्जैन महाकाल मंदिर में बीते दिनों लगी आग में 12 लोग झुलस गए थे। इनमें 9 क्रिटिकल अवस्था में थे। इसे ध्यान में रखकर मंगलवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। 

फायर बिग्रेड के मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत के अनुसार अग्निशमन द्वितीय अधिकारी ऋषभ दूबे, लीडिंग फायरमैन अरुण कुमार यादव ने विभिन्न भवनों का अग्निशमन व्यवस्था का निरीक्षण किया। टीम ने फायर फाइटिंग सिस्टम के साथ ढांचागत व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट पुलिस उपायुक्त, कार्यपालक अधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछले साल के मुकाबले मंदिर की आय में 191 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बाबा विश्वनाथ को श्रद्धालुओं ने 58.15 करोड़ से अधिक का चढ़ावा चढ़ाया है। दो वर्षों में 13 करोड़ दर्शनार्थियों ने भगवान शिव के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें