फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाबा बटुक भैरव का गंडा शृंगार 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के महीने में काशी के मंदिरों में शृंगार का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में 22 जुलाई को बाबा बटुक भैरव का गंडा शृंगार भक्ति संगीत के साथ होगा। मंदिर के महंत पंडित राकेश पुरी ने बताया कि मंगलवार को बाबा बटुक भैरव का हजारों गंडा, बेला, जूही सहित विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से शृंगार किया जाएगा। शाम को गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में पूर्वांचल के कलाकार अमलेश शुक्ला, स्नेहा अवस्थी, यथार्थ दुबे, अर्चना तिवारी, संजीत सागर, ओम तिवारी सहित अनेक कलाकार बाबा बटुक भैरव के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएंगे। बाबा बटुक भैरव को चढ़ाया गया गंडा प्रसाद भक्तों में 27 जुलाई को बांटा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें