फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीफार्मा के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में प्रेमिका के चले जाने का जिक्र

Wed, 14 Dec 2022 10:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जौनपुर जिले के मड़ियाहू थाना के गौर निवासी हिमांशु पांडेय (22) बीफार्मा का छात्र था। वह बड़ागांव में सब्जीमंडी के पास एक कमरा लेकर रहता था। बुधवार को कॉलेज लौटने के बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। 
 
विज्ञापन
छात्र ने लगाई फांसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र रहने वाले एक 22 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। किराये के कमरे में पंखे की कुंडी से लटकता हुआ शव पुलिस ने बरामद किया। उसके कमरे में पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मूल रूप से जौनपुर जिले के मड़ियाहू थाना के गौर निवासी कपिल देव पांडेय का बेटा हिमांशु पांडेय बड़ागांव में सब्जीमंडी के पास एक कमरा लेकर रहता था।

विज्ञापन


बीफार्मा की पढ़ाई के लिए वह हर दिन की तरह बुधवार को भी कॉलेज गया। उसके साथियों का कहना था कि कॉलेज आने के बाद कुछ मायूस था और कॉलेज में छुट्टी होने से पहले ही वहां से निकल गया। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब उसी मकान के अन्य कमरों में किराये पर रहने वाला दूसरा छात्र कॉलेज से वापस लौटा।

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मृतक ने प्रेमिका के चले जाने की जिक्र करते हुए यह कदम उठाने की बात लिखी है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें