फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: अब आयुष्मान कार्ड बनाना और आसान, स्वास्थ्य मंत्री ने एप लॉन्च कर काशी से देशवासियों को दी सौगात

Mon, 28 Aug 2023 11:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया रविवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम जय) एप को लॉन्च किया। इसकी मदद से अब लोग घर बैठे खुद भी अपना आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे।
विज्ञापन
बीएचयू के केएन उडुप्पा सभागार में एप की लॉन्चिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को वाराणसी से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम जय) एप को लॉन्च किया। इसकी मदद से अब लोग घर बैठे खुद भी अपना आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी एप की मदद से घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


कहा कि 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर महात्मा गांधी जयंती तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। ताकि जब पीएम मोदी वाराणसी आएं तो शत प्रतिशत लाभार्थी मिले। उन्होंने कहा कि वाराणसी देश का पहला जिला बनेगा, जहां सभी लाभार्थियों का कार्ड बना हो।
ये भी पढ़ें: सावन के अंतिम सोमवार पर विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, 10 बजे तक तीन लाख भक्तों ने किए दर्शन

वाराणसी में 12 लाख आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी

बीएचयू केएन उडुप्पा सभागार में एप की लॉन्चिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिले, इस उद्देश्य से ही एप तैयार कराया गया है। लोगों को एप डाउनलोड कराने के साथ ही इससे कार्ड बनवाने के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानमंत्री ने 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चुनाव प्रचार में भाजपा ने दिखाई ताकत, घोसी में डिप्टी सीएम केशव बोले- समर्थन की भीख मांगती दिख रही सपा

इसमें भी पांच करोड़ से अधिक लोगों ने इसकी मदद से उपचार भी कराया। वाराणसी में 12 लाख आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी है। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक अवधेश सिंह, प्रो. सौरभ सिंह, प्रो.केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ऐसे डाउनलोड करें एप

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की ओर से तैयार प्लेस्टोर से लाभार्थी द्वारा आयुष्मान एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आधार नंबर देना होगा। इसके बाद संबंधित लाभार्थी से उसके बारे में जो जानकारी मांगी जाएगी, उसे एप पर चरणबद्ध तरीके से दर्ज करना होगा। कार्ड बनने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल पर एक मैसेज भी आएगा। कार्ड बनाने संबंधी कोई भी जानकारी टोल फ्री नंबर 14555 पर ली जा सकती है। साथ ही इससे जुड़ी शिकायत भी दर्ज करवाई जा सकेगी। एप के मदद से कार्ड बनाने के बाद उसे कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर प्रिंट भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन

यूपी में तीसरे नंबर पर वाराणसी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया - फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान भारत योजना से अस्पतालों से जुड़ने वाले जिलों में वाराणसी यूपी के टॉप 10 जिलों में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर लखनऊ से 291, दूसरे पर बरेली से 199 और तीसरे नंबर पर वाराणसी हैं। जिले में 187 अस्पताल आयुष्मान योजना में पंजीकृत हैं। इसमें 163 निजी और 24 सरकारी अस्पताल हैं। इसके बाद गोरखपुर 175, कानपुर नगर 174, प्रयागराज 139, मेरठ 100, मुरादाबाद 94, सहारनपुर 87 ओर बिजनौर में 83 अस्पताल जुड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें