फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बैडमिंटन में आयुष और तनिष्का सेठ ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेका इंडोर हॉल में बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में आयुष यादव और बालिका वर्ग में तनिष्का सेठ ने बाजी मारी। आयोजन सचिव दिग्विजय सिंह ने बताया कि आयुष यादव ने इमरान को 21-15 से, तनिष्का सेठ ने साक्षी यादव 21-17 के स्कोर से हरा दिया। अर्शदीप ने आरुष को 21-12 से हराया। युगल मुकाबले में पहल उपाध्याय और आकर्षी की जोड़ी ने आरोही और शाहिन की जोड़ी को 21-15 से हराया। संचालन बैडमिंटन कोच दिग्विजय सिंह और धन्यवाद ज्ञापन जनसंपर्क अधिकारी राजेश यादव ने दिया। इस मौके पर अनिल राय, शिवकुमार यादव, रंग बहादुर, कुलदीप जोशी, आशीष कुमार, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें