क्षेत्र के डंगहरिया स्थित एसबीपी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। 100 से भी ज्यादा छात्र रैली में शामिल हुए। शुरुआत विद्यालय परिसर से होकर डंगहरिया गांव होते हुए मिर्जामुराद बाजार, गौर, खालिसपुर से गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राएं ने बेटा-बेटी एक समान, पढ़ाई से बने पहचान, हर बच्चा स्कूल जाए, भविष्य उज्ज्वल बनाए जैसे नारे लगाए। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है जिससे बच्चों का भविष्य बेहतर होगा।