काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से बृहस्पतिवार को जागरूकता रैली निकालकर छात्राओं ने नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। मानविकी संकाय से प्रशासनिक भवन तक निकली रैली को प्रो. राजेश कुमार मिश्र, प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाला नुकसान हमारी कल्पना से कहीं अधिक घातक और जानलेवा होता है। देश में युवाओं के बीच तेजी से बढ़ते नशीले पदार्थों का सेवन आम समस्याओं में से एक है। छात्राओं ने बोतल छोड़ो, पकड़ो किताब, विद्यापीठ ने ठाना है, परिसर को नशा मुक्त बनाना है जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनीता,डॉ. भारती कुरील,डॉ. अंजना वर्मा मौजूद रहे।