फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जगतपुर कॉलेज में महिला सुरक्षा पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को महिला सुरक्षा और सतर्कता पर एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एमएससी रसायन विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की छात्रा श्रेया की हत्या के बाद रोहनिया पुलिस ने छात्राओं को जागरूक किया। बताया कि हर थाने में मिशन शक्ति प्रकोष्ठ है। हर समय एक महिला उपनिरीक्षक होती हैं। छात्राओं को शून्य प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। उपनिरीक्षक मानसी चौरसिया ने साइबर अपराध, डिजिटल गिरफ्तारी और पीछा करने जैसे अपराधों के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अपराध होने पर खामोश न रहें, बल्कि आवाज उठाएं। मानसी चौरसिया ने छात्राओं को 112, 1030 और 1090 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। प्राचार्य अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि छात्राएं देश का मजबूत स्तंभ हैं। सुरक्षा मिलने पर वे हर लाभदायक कार्य कर आगे बढ़ सकती हैं। संचालन मोनिका ने किया और लक्ष्मी सिंह ने धन्यवाद दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उपनिरीक्षक शिल्पा सिंह और मोहनसराय चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें