विश्व ज्योति जनसंचार समिति की ओर से शनिवार को सरस्वती इंटर कॉलेज मनियारीपुर में छात्राओं को महिला हिंसा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता शर्मिला ने महिला हिंसा पर चर्चा करते हुए छात्र-छात्राओं को महिला हिंसा और उसके दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर आप कहीं रात में या किसी मुश्किल में है तो टोल फ्री नंबरों का उपयोग करें। महिला हेल्प डेस्क की मदद लें, इसके लिए आपको टोल फ्री नंबर को याद रखना होगा। सरकार छात्राओं के लिए मिशन शक्ति सहित कई कार्यक्रम करा रही है। अध्यक्षता अध्यापक जगदीश ने, संचालन मनोज कुमार ने किया।