ठाकुर धर्मराज सिंह स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सोमवार को बड़ालालपुर स्थित एक स्कूल में हुई। फाइनल में अवनीश शर्मा व आजाद सिंह यादव की जोड़ी ने अक्षत सहरावत व अमित सिंह यादव की जोड़ी को 21-14 और 22-20 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप जीत लिया। खिलाड़ियों को अजय बहादुर सिंह जी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रतिमा सिंह, नागेंद्र सिंह, प्रतिमा सिंह, शरद सिंह, डॉ़ अरविंद सिंह मौजूद रहे। संवाद