नागरिक सुरक्षा में अविनाश अग्रवाल को फिर से डिप्टी चीफ वार्डेन नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी और नियंत्रक नागरिक सुरक्षा सत्येंद्र कुमार ने तीन वर्षों के लिए नियुक्ति की है। अविनाश इससे पूर्व भी डिप्टी चीफ वार्डेन के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। उनकी नियुक्ति पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह, एडीसी इरफानुल होदा, विवेक कुमार ने उन्हें बधाई दी है।