फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ताल शिरोमणि को अवंतिका ने तबले की थाप से की बंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भावार्पण गुरु शिष्य परंपरा प्रकल्प के तहत कला सृष्टि एवं सुबह ए बनारस की ओर से रविवार को अस्सीघाट पर ताल शिरोमणि पं. छोटेलाल मिश्रा की 87जयंती पर संगीतांजलि दी गई। पद्मविभूषण पं. किशन महाराज की पौत्री अवंतिका महाराज ने स्वतंत्र तबला वादन पेश किया। पारंपरिक धमार, पंचम सवारी एवं तीन ताल में उठान, उपज, तिहाई, टुकड़े, फरमाइशी एवं कमाली बंदिशें प्रस्तुत की। संवादिनी पर गौरव मिश्रा ने संगत की। मंच कला संकाय बीएचयू के डाॅ. ज्ञानेशचंद्र पांडेय ने शास्त्रीय गायन में पूरिया धनाश्री में विलंबित एवं छोटा ख्याल की बंदिश पेश किया। तबले पर सिद्धार्थ चक्रवर्ती एवं संवादिनी पर प्रदीप पांडेय ने संगत की। इस मौके पर पं. पूरण महाराज, राहुल भट्ट, डॉ. प्रेम नारायण सिंह आदि कलाकारों ने पं. छोटेलाल को शृद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें