फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: मुंबई से वाराणसी लौटे यात्री से ऑटो सवार बदमाशों ने की लूट, सीसी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Wed, 27 Jul 2022 12:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में ऑटो में लिफ्ट देने के नाम पर यात्री से लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से वाराणसी लौटे एक यात्री से लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ऑटो सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। चंदौली के ग्राम बंधवा निवासी श्याम नारायण यादव मुंबई के वसई में ऑटो चलाते हैं। वो लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से बुधवार अलसुबह वाराणसी कैंट स्टेशन पर उतरे।

विज्ञापन


बाहर निकल कर मुगलसराय जाने वाली ऑटो की तलाश करने लगी। आरोप है कि इस दौरान एक ऑटो पर चार सवार लोग पहुंचे और कहा कि हम लोग भी मुगलसराय जा रहे हैं। उनकी बातों में आकर श्यामनारायण ऑटो में बैठ गया। इसके बाद ऑटो मुगलसराय की तरफ ना जाकर कचहरी और अर्दली बाजार से महावीर मंदिर होते हुए अनौला मैदान तक आया।

इसका विरोध करने पर ऑटो में सवार बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने श्यामनारायण के पास से 8 हजार नकद और मोबाइल लूट लिए। उसे ऑटो से धक्का देकर बाहर गिया और मानसिक चिकित्सालय के रास्ते फरार हो गए। पीड़ित ने अर्दली बाजार चौकी पर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रास्ते में मौजूद सीसी कैमरों की सहायता से जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें