फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कोचिंग से लौट रही किशोरी से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। थाना क्षेत्र में कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही किशोरी से ऑटो चालक ने छेड़छाड़ की। पिता की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार, किशोरी शाम को कोचिंग से पढ़कर निकली थी। गिलट बाजार के पास उसने घर जाने के लिए ऑटो लिया। आरोप है कि चालक ने किशोरी को आगे बैठा लिया और घर की ओर जाने के बजाय ऑटो रेलवे फाटक की तरफ मोड़ दिया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। किशोरी के रोने और विरोध करने के बावजूद चालक नहीं रुका। लगातार रोने पर आरोपी ने उसे बाईपास के पास उतार दिया और भाग निकला। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ऑटो चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें