फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिद्ध चक्र महामंडल विधान में हुईं मांगलिक क्रियाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन तीर्थ में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के चौथे दिन शुक्रवार को मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुईं। इस दौरान अभिषेक, शांतिधारा और पूजन हुआ। विधान का समापन 14 नवंबर को विश्व शांति महायज्ञ और हवन के साथ होगा। यह विधान मुनि धर्म सागर महाराज और मुनि भाव सागर महाराज के सानिध्य में हो रहा है। इसका निर्देशन ब्रह्मचारी संजीव कटंगी कर रहे हैं। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि धर्म सागर महाराज ने कहा कि सिद्ध चक्र महामंडल विधान गुणों की आराधना है। आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में भारत सरकार की ओर से डाक टिकट जारी होगा। उन्होंने सभी परिवारों से इसे अपने घर और कार्यालय में लगाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें