फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी ऑडियोमेट्री जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमएस ने बताया, अस्पताल में ऑडियोमेट्री जांच के लिए जगह चयनित
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में बहरेपन (ऑडियोमेट्री) की जांच की सुविधा जल्द शुरू होगी। सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह ने जांच शुरू कराने का निर्णय लिया है। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में ऑडियोमेट्री जांच के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। ऑडियोलॉजिस्ट की तैनाती के साथ ही सभी जरूरी मशीनें मंगवाई जा रही हैं, जल्द ही जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके बाद विशेषकर वरुणापार इलाके में रहने वालों को इसका लाभ होगा। अब तक जांच न होने की वजह से लोगों को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा और बीएचयू अस्पताल के ईएनटी डिपार्टमेंट में मजबूरन जांच करानी पड़ती है। बता दें कि राष्ट्रीय बधिरता निवारण और नियंत्रण कार्यक्रम (एनपीपीसीडी) के तहत सरकारी अस्पतालों में बहरेपन की समस्या वाले लोगों के इलाज के लिए ऑडियोमेट्री जांच कराई जाती है। इसके लिए साउंड प्रूफ कमरा होना जरूरी है, ताकि जांच में परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें