फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सावधान..! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे घटिया मूंगफली और नमकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र पर फलहार में काम आने वाले खराब गुणवत्ता वाले नमकीन, मूंगफली और कुट्टू को ब्रांडेड बनाकर बाजार में बेचा जा रहा है। जिसकी वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रोकथाम के लिए खाद्य विभाग ने शुक्रवार को वृहद अभियान चलाकर कई दुकानों से नमूने इकट्ठा किए। राजघाट के पास एक वाहन से 91 हजार रुपये का 608 किलो नमकीन जब्त किया गया।
विज्ञापन

14 से लेकर 20 अक्तूबर तक अभियान में खाद्य विभाग की टीम ने 203 दुकानों पर छापा मारा। इसमें से 62 दुकानों से 79 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सहायक आयुक्त खाद्य संजय प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टीम ने नवरात्रि को देख दुकानों से किशमिश, छुहारा, नमकीन, मूंगफली दाना, सेंधा नमक, क्रीम, काला नमक, बेसन, पनीर, दूध, कत्था, कुट्टू का आटा, पेठा के सैंपल लिए। बताया कि सैंपल में कमी मिलती है तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविंद यादव, अवनीश कुमार सिंह, रजनीश कुमार, पंकज कुमार यादव, विजय बहादुर, सम्राट श्रीवास्वत, सुप्रिया सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें