फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में बंटवारे के लिए महिला को निर्वस्त्र करने का प्रयास, पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 06 Nov 2020 09:33 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के जौनपुर जनपद स्थित बरसठी थाना क्षेत्र के सरायविक्रम गांव में बंटवारे के विवाद में शुक्रवार को कहासुनी के दौरान मनबढ़ों ने महिला को निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। आबरू बचाने के लिए महिला घर के अंदर पहुंची तो मनबढ़ घर में घुस गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

 
गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सास के निधन की खबर सुनकर कुछ रिश्तेदार आए थे। वह रिश्तेदारों के साथ बात कर रही थी। उसी दौरान पट्टीदार बंटवारे के विवाद को लेकर लाठी-डंडे के साथ पहुंच गए और कहासुनी करने लगे।


इस दौरान परिजनों की पिटाई करने लगे। वह बीच बचाव के लिए गई तो मनबढ़ों ने उनकी साड़ी खींच ली। वह भागकर घर में पहुंची तो मनबढ़ घर में घुस आए। चीख पुकार सुनकर आसपास से लोग पहुंचे तो मनबढ़ फरार हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद उपाध्याय और उनके पुत्र ऋषि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें