फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन की दलाली का विरोध करने पर हमला, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के नाम पर चल रही दलाली का विरोध करने पर मनबढ़ों ने दीपक सिंह की पिटाई कर दी। पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई और उसकी आंख में गंभीर चोट आई है। पांच लोगों के खिलाफ चौक थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। बड़ी पियरी निवासी दीपक सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग अवैध रूप से मंदिर में स्पर्श दर्शन के लिए दलाली में लिप्त हैं। विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिनों पहले आरोपियों ने मारपीट भी की थी। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों में कमल तिवारी, गुलाब शर्मा, अजय शर्मा उर्फ छोटू, तुषार शर्मा और उदय शर्मा शामिल हैं। कमल तिवारी को व्यापार मंडल का सदस्य बताया गया है। इन सभी पर मारपीट और धमकी देने का आरोप है। जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें