आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की टीम शनिवार को शहर के तीन लोगों को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय ले गई। इनमें से दो जैतपुरा और एक भेलूपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। इस संबंध में पूछे जाने पर एटीएस के अफसरों का कहना था कि तीनों के संबंध में इनपुट मिला था कि उनकी गतिविधियां संदिग्ध किस्म की हैं। तीनों से लंबी पूछताछ की गई और उनसे संबंधित सभी पहलुओं को खंगाला गया। पड़ताल में वैसा कुछ भी नहीं मिला, जैसी सूचना उनके संबंध में प्राप्त हुई थी। इसलिए पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ दिया गया।