Prayagraj News : माफिया डॉन बृजेश सिंह और विधायक मुख्तार अंसारी।
- फोटो : प्रयागराज
माफियाओं की सूची
दर्ज मुकदमे माफिया
83: भदोही के गोपीगंज थाना के कवलापुर निवासी व पूर्व विधायक विजय मिश्रा
75: आजमगढ़ के जीयनपुर थाना के छपरा सुल्तानपुर निवासी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह
68: मऊ जिले के सरायलखंसी थाना के कैथौली गांव निवासी रमेश सिंह उर्फ काका
61: गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाने के यूसुफपुर निवासी व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी
41: चौबेपुर थाना के धौरहरा निवासी व पूर्व एमएलसी बृजेश कुमार सिंह
38 आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के जमुआ निवासी अखंड प्रताप सिंह
34: लालपुर पांडेयपुर थाना के खजुरी निवासी अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर
23: गाजीपुर सैदपुर थाना के मुड़ियार निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन सिंह
10: फूलपुर थाना के नेवादा निवासी सुभाष सिंह ठाकुर
(स्राेत- यूपी पुलिस)
मारे जा चुके अपराधी भी मोस्ट वांटेड
प्रदेश की पुलिस ने मारे जा चुके और समर्पण कर जेल जा चुके अपराधियों को भी मोस्ट वांटेड मानती है। इसका ब्योरा भी उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट पर दर्ज है। गाजीपुर जिले के रजदेपुर देहाती के रहने वाले शिवा बिंद उर्फ शिवशंकर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह अगस्त 2020 में अदालत में समर्पण करके जेल जा चुका है, लेकिन यूपी पुलिस की वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार वह अब भी मोस्ट वांटेड अपराधी है। इसी तरह वाराणसी के नरोत्तमपुर के रहने वाले मनीष सिंह उर्फ सोनू पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसे एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने मार्च 2022 में मुठभेड़ में ढेर कर दिया था, लेकिन यूपी पुलिस की वेबसाइट पर वह अब भी मोस्ट वांटेड अपराधी बना हुआ है। बिजनौर निवासी आदित्य राणा पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित था। बीते 11 अप्रैल की रात आदित्य राणा पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। इसके बावजूद मोस्ट वांटेड अपराधी बना हुआ है।