फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स : पहले दिन सात गोल्ड जीतकर वाराणसी मंडल ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में जौनपुर मंडल ने 4 स्वर्ण जीता
विज्ञापन

नंबर गेम :
250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुक्रवार को लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हुई। पहले दिन वाराणसी मंडल का दबदबा रहा। यहां के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण जबकि जौनपुर मंडल ने चार स्वर्ण जीता। सौ मीटर सीनियर वर्ग में रामानुज ने स्वर्ण जबकि अंशु रजक ने रजत, लंबी कूद में रामानुज ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग के लंबी कूद में रजत कुमार ने स्वर्ण, शेख जीशान ने रजत पदक जीता। चार सौ मीटर दौड़ में शिवांगी यादव और ऊंची कूद में मानसी यादव ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर अशोक तिवारी ने किया। स्कूल के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. हरेंद्र राय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर के खिलाड़ी आठ स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं। बालिका वर्ग की मंडलीय प्रतियोगिता 18 से 19 अक्तूबर तक होगी। मंडलीय एथलेटिक्स के चार वर्ग में दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गोला फेंक, भाला फेंक, हर्डल और पोल वाल्ट में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। संचालन डॉ. जीतेंद्र ने किया। धन्यवाद जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने किया। इस मौके पर संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल राम शरण सिंह, डॉ. प्रभाष झा, डॉ. चंद्रमणि सिंह, डॉ. एसपी सिंह, विनोद सिंह, राजेश सिंह, दिलीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें