गणतंत्र दिवस पर होने वाली क्राॅस कंट्री दौड़ के लिए खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने दो सत्रों में अभ्यास किया। एथलेटिक्स ट्रैक पर स्टेडियम के खिलाड़ियों को कोच चंद्रभान यादव दो सत्र में अभ्यास करा रहे हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांच किमी बालक और तीन किमी बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ होगी। यह दौड़ सिगरा स्टेडियम से शुरू होकर विभिन्न रास्तों से होते हुए स्टेडियम पहुंचेगी। शामिल होने के लिए इच्छुक खिलाड़ी उप क्रीड़ाधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी और एथलेटिक्स कोच चंद्रभान यादव से संपर्क कर सकते हैं।