इन्होंने जीता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन-तीन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले महिला और पुरुष वर्ग के दो-दो खिलाड़ियों तीन-तीन स्वर्ण पदक जीत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। चारो खिलाड़ी कला संकाय के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र हैं।
प्रतियोगिता में कला संकाय के अंकित पटेल ने 100, 200 और 4×100 जबकि सूरज पटेल ने 1500, 800 और 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले में स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में कला संकाय की प्रमिला ने 100 मीटर, लंबी कूद और 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक और वर्षा वर्मा ने जेवलिन थ्रो, डिस्क्स थ्रो और 4×100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।
मुख्य अतिथि सर सुंदर लाल अस्पताल के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. रश्मि रंजन और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट मोनिंदर नाथ राय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो बीसी कापरी ने की। संचालन आयोजन सचिव डॉ. खुर्शीद अहमद धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रॉबिन सिंह ने किया।